(पिछले दिनों यूं ही एक और काम कर डाला --- प्रेम पर कोई ढाई-तीन सौ कोटेशन्स का अनुवाद। और अब ये एक साथ किताब के रूप में आ रहे हैं। कवर पेज़ यहां लगा रहा हूं और कुछ मज़ेदार कोटेशन भी । ऊपर शीर्षक के रूप में दिया गया कोट प्लेटो का है )
प्रेम दीवानावार चाहे जाने की दीवानावार चाहत है -- मार्क ट्वेन
प्यार में पडने का मतलब केवल इतना है - कल्पनाओं को ख़ुला छोड देना और विवेक को क़ैद कर लेना -- हेलन रोलैण्ड
अगर हम प्रेम के सुख की तलाश में हैं तो दीवानगी कभी-कभी होनी चाहिये और विवेक सतत -- राबर्ट्सन डेविस
महान दीवानगियां नहीं होतीं मेरी जान,वे बस झूठी कल्पनायें होती हैं। जो होते हैं वे हैं सामान्य प्रेम जो थोडे दिन चलते हैं या फिर ज़्यादा दिन -- आग्ना मैग्नानी
मै जीना नहीं चाहता- मै पहले प्यार करना चाहता हूं फिर जीना -- ज़ेल्डा फ़िट्ज़गेराल्ड
कोई पुरुष जो एक आकर्षक स्त्री को चूमते हुए गाडी चला सकता है उसके बारे में इसी एक वज़ह से कहा जा सकता है कि वह चुम्बन को यथेष्ट महत्व नहीं दे रहा -- आंईस्टीन