युवा दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
युवा दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

04 सितंबर 2009

भगत सिंह ने कहा

युवा संवाद ने प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी भारतीय युवा की क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक शहीद भगत सिंह की जन्मतिथि २७ सितम्बर को युवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस के साथ ही हम उनके जन्म दिवस को युवा दिवस घोषित कराने तथा उनके लेखों को पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहे हैं।
इस अवसर पर हमने '' भगत सिंह ने कहा'' शीर्षक से भगत सिंह के चार लेखों तथा एक पत्र का संकलन भी प्रकाशित किया है। इसमे शामिल लेख हैं - अछूत समस्या, धर्म और हमारा स्वाधीनता संग्राम, इंक़लाब जिंदाबाद का अर्थ तथा विद्यार्थी और राजनीति। साथ ही जेल से लाहौर के छात्र सम्मलेन को भेजा गया उनका पत्र भी इसमे शामिल किया गया है। इसका मूल्य रखा है ५ रूपये। आप इस अभियान में शामिल होना चाहें तो इसे मंगा सकते हैं।
साथ ही २७ तारीख को हम 'देश, देशभक्ति और भगत सिंह ' विषय पर एक खुली बहस का आयोजन कर रहे हैं जिसमे दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय मुख्य वक्ता होंगे.

01 अक्टूबर 2008

युवा दिवस का सफल आयोजन




पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हमने पिछली २८ तारीख को शहीदे आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम के आरम्भ में युवा दखल के युवा विशेषांक का विमोचन हुआ.
इस अवसर पर आयोजित परिचर्चा में इलाहाबाद से लाल बहादुर वर्मा और दिल्ली से पंकज बिष्ट ने विशेष रूप से भागीदारी की। इसके अलावा ग्वालियर शहर के तमाम संस्कृतिकर्मी, बुद्धिजीवी, लेखक, छात्र ,महिलायें तथा राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. 'बाज़ार में युवा तथा भविष्य का स्वप्न ' विषय पर बोलते हुए श्री बिष्ट ने कहा की आज बाज़ार का नियत्रण पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में आ गया है और इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले एक दशक से रोज़गारविहीन विकास हो रहा है और इस परिदृश्य में भविष्य का स्वप्न धुंधला रहा है। प्रो वर्मा ने कहा की आज परिवर्तन की उम्मीद सिर्फ़ युवाओं से ही है.बाज़ार के इस विस्तार में भी युवा अपनी रचनाशीलता के साथ परिदृश्य को प्रभावित कर रहा है। युवा संवाद के नारों "चुप्पी के माहौल में संवाद बनाने की कोशिश " तथा "ख़ुद को बेहतर बनाते हुए दुनिया को बेहतर बनने की कोशिश " को दो बेहद ज़रूरी नारे बताते हुए उन्होंने कहा की बेहतर लोग ही बेहतर दुनिया बना सकते हैं।
सञ्चालन अशोक कुमार ने, परिचय किरण ने, स्वागत अजय ने तथा आभार अशोक चौहान ने किया.

10 सितंबर 2008

युवा दिवस मनाएं

नयी दख़ल का नया अंक शहीदे आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर युवा विशेषांक होगा। युवा संवाद इस युवा दिवस घोषित कराने की मांग को लेकर २८ सितम्बर को ग्वालियर में एक परिचर्चा आयोजित कर रहा है जिसका विषय है " बाज़ार में युवा और भविष्य का स्वप्न " ।

वक्ता होंगे "प्रो लाल बहादुर वर्मा", "पंकज बिष्ट" और चतुरानन। आयोजन स्थल है ई बिज़ कम्प्यूटर सेन्टर,पड़ाव,ग्वालियर, समय २.३० बजे से
आप भी हमारी मुहिम में शामिल हों!